Breaking News

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का चौंकाने वाला खुलासा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ हुई थीं क्वारंटाइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर कपल हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सितंबर महीने में अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। दोनों ने एक-एक करके सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।malaikaजिसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर क्वारंटीन में थे। वहीं, अब मलाइका अरोड़ा एक चैट शो में शामिल हुईं हैं। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने क्वारंटाइन टाइम का जिक्र किया है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटाइन में थीं।

एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से पूछा गया कि वह किस अभिनेता के साथ क्वारंटाइन रहना चाहती हैं। इस पर मलाइका ने एक शॉकिंग जवाब दिया। जिसे सुन वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैंmalaika arjunकि वो किस अभिनेता की बात कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें सामने आ चुकी है कि मलाइका ने अपना लॉकडाउन का समय ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बिताया था। लेकिन अब एक्ट्रेस के इस जवाब से इस खबरों पर भी मुहर लग गई हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अकसर अपना क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते है। हाल ही में वह धर्मशालाएक साथ गए थे। इस दौरान अर्जुन और मलाइका के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी थे।malaika arjun 2यहां पर अर्जुन और सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थे लेकिन यहां पर इस दोनों एक्टर के साथ उनकी पार्टनर भी खूब मस्ती करती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

जानकारी के लिए बता दें, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान से तलाक लिया था। जिसके बाद वह साल 2018 से ही अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।malaika arjun 2 picअकसर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा हुई हैं।