Breaking News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM धामी ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता परिवर्तन की रवायत को तोड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की तो कांग्रेस 19 सीटें ही जीत पाई जबकि बसपा ने दो सीट और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली।

इस बीच बड़ी खबर मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर 1:30  पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंप दिया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।