Breaking News

उत्तराखंड मे हिल उठी भाजपा, कोरोना से दिग्गज नेता की मौत, सदमे मे पार्टी

देश से कोरोना महामारी का कहर ख़तम नहीं हो रहा है। लगातार संक्रमितों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आम हो या खास कोई भी इस जानलेवा महामारी से बच नहीं पा रहा है। अभी हाल ही में उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना कोरोना संक्रमित हुए थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में वो भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

काफी लोकप्रिय नेता थे सुरेंद्र सिंह जीना
जानकारी के लिए बता दें कि सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उनकी निधन के खबर से हर कोई शोक में दूब गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। बंशी धर भगत ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है।