Breaking News

इस शॉल को ओढ़ने की वजह से विवादों में फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों से गहरा नाता रहा हैं। उन्होंने आज तक ऐसे कई भड़काऊ बयान दिए। जिस पर जमकर बवाल हुआ। लेकिन अब नवजोद सिंह सिद्धू ने एक बार फिर ऐसा काम कर दिया। जिससे हंगामा मच गया। दरअसल नवजोद सिंह सिद्धू किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए जलंधर जिले के शाहकोट पहुंचे। यहां पर उन्होंने किसानों से मुलाकात की। जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। लेकिन किसानों से मुलाकात के दौरान नवजोद सिंह सिद्धू ने जो शॉल ओढ़ा उसे देख सिख समुदाय के लोग काफी ज्यादा नाराज हो गए। जिसके बाद अब सिख समुदाय के लोगों ने सिद्धू से माफी की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धू ने शाहकोट में किसानों के साथ बैठक में पिंक कलर का धार्मिक निशान वाला शॉल ओढ रखा था। जिसकी तस्वीर खुद उन्होंने भी सोशल मीडिया शेयर की हैं। ये तस्वीर जैसे ही सामने आई। लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। अकाली सिख सेवादार ने सिद्धू पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिद्धू ने जो शॉल ओढ़ी है उसमें खंडा साहिब की तस्वीर और ओमकार का चिन्ह बना हुआ है। उन्होंने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अगर कोई मशहूर व्यक्ति इस तरह के निशान वाले कपड़े पहनेगा। तो उसे देखकर बाकि लोग भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। जो गलत है। इसी वजह से उन्हें माफी मांगी चाहिए।

इसी तरह सिख समुदाय के लोगों के कहना है कि गुरुवाणी को अगर कोई लकड़ी पर लिख देता है तो हम पूजा शुरू कर देते हैं। इसलिए सिद्धू जैसी नामचीन हस्ती को ऐसा करना शोभा नहीं देता। इसी तरह सर्वोच्च धार्मिक संस्था के जत्थेदार ने भी सिद्धू के इस आचरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि सिद्धू के एक कार्यक्रम का वीडियो कांग्रेस नेता ने कुछ दिनों पहले ही यू-ट्यूब पर शेयर किया था। जिसमे भी वह यही शॉल ओढ़े नजर आए।