Breaking News

इस मंदिर में शादी करने से सात जन्मों तक रहता हैं साथ

आजकल शादी के कुछ समय बाद रिश्तों में दरार आना शुरू हो जाती है। और ये दरार दोनों एक दूसरे से जुड़ा कर देती है। इस नये दौर में लोग रिश्तों को बड़ी ही आसानी से तोड देते हैं, लेकिन आज भी शादी के समय लिए गये सात फेरों को सात जन्‍मों का बंधन माना जाता है।

इस मंदिर में करें शादी

आप भी अगर अपने जीवनसाथी के साथ सात जन्मों का रिश्ता जोड़ना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के इस मंदिर में जरूर जाएं। महाराष्ट्र के दहिसर में एक भाटला देवी मंदिर है।

मिलता है सात जन्मों का साथ

मान्‍यता है कि इस मंदिर में शादी करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और शादी करने वाले वर-वधू एक जन्म के लिए नहीं बल्कि सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंध जाते हैं।

क्या है मान्यता

इस मंदिर के आसपास का क्षेत्र काफी अद्भुत है। देवी मां के भक्तों का मानना है कि अगर सच्चे मन यहां से पूजा की जाए तो आपकी मनोकामना अवश्‍य पूरी होती है। इसी कारण यहां बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए यहां आते हैं।

अगर आप भी अपने जीवनसाथी के साथ सातों जन्मों का नाता जोड़ना चाहते हैं तो भाटला देवी मंदिर के दर्शन जरुर करें। कई लोगों का ऐसा विशवास है कि इस मंदिर में सात फेरे लेने वाले जोड़े सात जन्मों तक साथ रहते हैं।ये भाटला देवी मंदिर वर-वधू को सात जन्‍मों का साथ प्रदान करता है।