Breaking News

इन सितारों की शादी के कार्ड थे सबसे महंगे, ईशा अंबानी की शादी का कार्ड था इतने लाख का…

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है | और ऐसे में फ़िल्मी सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे है | बीते कुछ दिनों में टीवी से लेकर फ़िल्मी तक कई सितारों ने शादी की है | वैसे बॉलीवुड की शादियां तो वैसे भी सुर्ख़ियों में रहती है | लेकिन इन शादियों की एक रस्म खूब सुर्खियां बटोरती है | वह है शादी का इनविटेशन कार्ड, जिनकी कीमत हजारो से लेकर लाखों तक होती है | ऐसे में आज हम कुछ मशहूर शादियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी शादी के कार्ड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी |
ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल
 
 
मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी | बताया जाता है कि उनकी शादी का कार्ड 3 लाख रूपये का था | कार्ड एक बॉक्स की शेप में था, जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजता था | साथ ही उसमे लम्बा चौड़ा इनविटेशन कार्ड और अंदर चांदी की चैन वगैरह थी |
ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी
 
 
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी ब्राह्मणी की शादी में 500 करोड़ से भी ज्यादा खर्च किये थे | उनकी शादी का कार्ड खूब चर्चा में रहा था | शादी का कार्ड बॉक्स शेप में था, जिसमे LCD स्क्रीन थी, और बॉक्स को खोलते ही वर वधु का नाम और फोटोज डिस्प्ले होती थी | और पूरा परिवार शादी का आमंत्रण देता है |
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
 
 
सेलिब्रिटी कपल अनुष्का और विराट के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी सुर्ख़ियों में रहा था | कार्ड में एक छोटा सा पौधा था और चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स थे |
ऐश्वर्या और अभिषेक
 
 
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के कार्ड में 3 बॉक्स थे, एक में इनविटेशन कार्ड था | दूसरे बॉक्स में स्विट्जरलैंड से मंगाए गए चॉकलेट्स थे और तीसरे बॉक्स में हरिवंश राय बच्चन की लिखी किताब थी |
युवराज सिंह और हेजल कीच
 
 
क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल की शादी का कार्ड भी बड़ा ख़ास था | उनका कार्ड क्रिकेट थीम पर था और उस पर ‘युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग’ लिखा था | कार्ड में उनके कार्टून बने थे और बड़े ही मजेदार लग रहे थे |
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
 
 
शहीद कपूर और मीरा राजपूत की शादी का कार्ड भी सुर्ख़ियों में रहा था | उनकी शादी के इनविटेशन कार्ड में हर्बल टी और शहद की बोतल भी थी |
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
 
 
एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी का कार्ड सबसे अलग था | दरअसल उन्होंने ई-कार्ड का तरीका अपनाया था | इसे लेकर उनका कहना था कि इससे लोगो को सन्देश जायेगा कि शादियों में पैसे की बर्बादी ना हो |