Breaking News

इन पौधों को लगाने से घर में आती है सुख-शांति, नहीं होती पैसों की कमी

हर कोई अपने घर के चारों तरफ हरियाली देखना चाहता है साथ ही घर को सजाने संवारने के लिए घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं। घर के आसपास पेड़ होने से घर भी स्वच्छ हवा तो रहती ही है साथ ही छांव भी बनी रहती है। क्या आप ये जानते हैं कि, पेड़-पौधों से केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि हमारी किस्मत पर भी असर पड़ता है। वास्तु में ऐसे कुछ पेड़ों और पौधे के बारे में बताया गया है जिनको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वहीं कुछ विशेष पेड़ पौधों ऐसे भी हैं जो बहुत शुभ माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार इन पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-शांति आती है और धन का आगमन बना रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में कौनसा पेड़-पौधा होना चाहिए।

ये पेड़ बढ़ाते हैं सकारात्मक ऊर्जा
अशोक और बांस का पेड़ घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इसे लगाने से आपकी तरक्की होने के साथ साथ घर में सुख-समृद्धि आती है।

इन पौधों को लगाने से बालकनी रहती है हरी-भरी
वास्तु के मुताबिक, घर के बगीचे या बालकनी में उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी, गेंदा, लिली, केला, आंबला, हरीदूब, पुदीना, हल्दी आदि लगाने चाहिए। इन दिशाओं में पौधे रहने से सूर्य की स्वास्थ्यवर्धक किरणें घर में प्रवेश कर सकेंगी, जिससे परिवार के सदस्यों का स्वस्थ्य अच्छा रहेगा।

सेहत के साथ समृद्धि भी दिलाती है नीम
एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम का वृक्ष स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करता है। बीमारियों को दूर रखने वाले नीम के पेड़ को वायव्य कोण में लगाना चाहिए।

सुख-सौभाग्य के लिए लगाएं ये पेड़
अनार हृदय रोग, संग्रहणी, वमन में लाभकारी और शक्तिवर्धक होता है। अनार को घर से बाहर दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में लगाने से सुख-सौभाग्य आती है।

इस पेड़ से मिलेगा महादेव का आशीर्वाद 
आप सभी जानते ही होंगे भगवान शिव को अत्यंत प्रिय बेल का वृक्ष घर की उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण में लगाना बहुत शुभ माना गया है।

लगाएं नीले रंग के फूल वाले पौधे 
उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन में समृद्धि लाने में बहुत ही सहायक होता है। नीला रंग व्यक्ति के जीवन में स्थिरता व पवित्रता लाने का काम करता है।

पैसे दिलाने वाले पेड़
मनीप्लांट, बांस एवं क्रिसमस ट्री वास्तु की दृष्टि में समृद्धि देने वाले तो माने ही जाते हैं साथ में ये पौधें घर में पैसों की वृद्धि के लिए फेमस हैं। इस कारण इन पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं।