Breaking News

इन तरीकों से रखे लॉफिंग बुद्धा, सुख समृद्धि का होगा घर में आगमन

आज के समय में दुनिया का हर व्यक्ति घर में सुख और शांति का महौल बना रहे ऐसा ही चाहता है। वास्तु शास्त्र में इसके लिए कई उपाय बताए गए है, जिनसे घर सुख शांति और ऊर्जा से भरा रहता है। ऐसी बहुत से पॉजिटिव तरीके है, जिनसे घर के माहौल में काफी बदलाव आता है। इन्हीं तरीकों में एक तरीका है घर का डेकोरेशन। घर पर हमेशा डेकोरेशन के दौरान ऐसी चीजे रखें कि उससे आपका घर खुशियों से भरा रहे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके, जिनको अपनाकर आप घर को खुशियों से भर सकते हैं।

चीज एक फायदे अनेक
यह तो सबको पता होगा कि लॉफिंग बुद्धा का घर में होना बहुत अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर आप लॉफिंग बुद्धा घर में रखते है तो घर में सुख शांति आती है। लेकिन अगर आपने इसे घर में किसी गलत जगह पर रखा है, तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मदद से घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होती है। लोगों को लाफिंग बुद्धा से संबंधित कई सारी बाते बताई गई है।
• अगर आप अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से जूझ रहे है और हमेशा उदास रहते है, पैसे के बोझ से दबे हुए है तो लॉफिंग बुद्धा को घर लाइए और घर की और खुद की नकारात्मक चीजों को दूर भगाएं। इसीलिए सारी समस्याओं का समाधान है लाफिंग बुद्धा।
• लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर में सुख, संपदा एवं उन्नति का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में इसकी मूर्ति रखने से पूरा घर खुशियों और सफलताओं से भर जाता है। सभी विकारों का नाश हो जाता है।
• लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर, मकान, व्यापार स्थल, लॉबी या फिर बैठक कक्ष में होना चाहिए. पर इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि यह जमीन से ढाई फीट ऊपर एवं मुख्य दरवाजे के फ्रंट में होनी चाहिए.