Breaking News

आश्चर्यजनक : 11 बच्चों की मां अब भी चाहती हैं दर्जनों लाडलों की मां बनना

मास्को। व्यक्ति के जीवन की पसन्द ही उसका परिचय बन जाता है। मास्को में रहने वाली एक महिला वर्तमान में 11 बच्चों की मां है लेकिन और दर्जनों बच्चों की चाहत रखती है। उसकी यह पसन्द उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ज्ञात हो कि यह करोड़पति महिला पहले से ही 11 बच्चों की मां है और अब सरोगेट मदर की मदद से दर्जनों और बच्चे चाहती है। 23 साल की रूसी मां क्रिस्टीना ओजटर्क अपने अमीर होटल मालिक पति गैलिप ओजटर्क के साथ तटीय शहर बटूमी, जॉर्जिया में रहती हैं। रूस में सरोगेट मदर बनना वैध है। 10 सरोगेट शिशुओं और एक क्रिस्टीना के खुद के बच्चे के बाद दंपति और बच्चों के बारे में सोच रहे हैं। क्रिस्टीना को बच्चों से ज्यादा प्यार है, इस वजह से वह ऐसा चाहती हैं। ज्यादा बच्चों को सम्भलना उसके लिए चुनौती है लेकिन वह इस काम को प्यार से करती है। क्रिस्टीना मूल रूप से मास्को की रहने वाली है। क्रिस्टीना की प्रेम कहानी भी लाजवाब है। उन्होंने बताया कि यह पहली नजर में प्यार था जब वह गैलिप से पहली बार मिली थीं। वहीं गैलिप ने बताया कि यह उनके लिए भी पहली नजर का प्यार था। गैलिप ने कहा कि उसके साथ रहना इतना आसान है। क्रिस्टीना के होंठों पर हमेशा मुस्कान रहती है और फिर भी वह बहुत रहस्यमयी है। क्रिस्टीना ऐसी पत्नी है जिसे मैं हमेशा अपने लिए चाहता था। क्रिस्टीना एक एक हीरा। मैंने देखा कि वह कितनी दयालु हृदय की है।


किस्टीना और उनके पति भी सहमत थे कि वे अधिक से अधिक बच्चे चाहते थे। दोनों बच्चों को लेकर महत्वाकांक्षी थे और उन्हें एहसास हुआ कि उनकी प्रजनन क्षमता उनकी मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अधिक बच्चों की चाहत में सरोगेट मदर्स की शरण में जाना पड़ा। दोनों ने सेरोगेट मदर्स की मदद लेने का फैसला किया जो प्रति बच्चे लगभग 8,000 यूरो लेती हैं। वित्तीय रूप से संपन्न होने के कारण उनके पास अब क्रिस्टीना की बेटी वीका के अलावा 10 बच्चे हैं जिन्हें वह शादी में साथ लाई थी।

क्रिस्टीना सेरोगेट मदर्स के लिए केवल उन महिलाओं को चुनते हैं जो युवा हैं और पहले से ही एक बार गर्भवती हो चुकी है। क्रिस्टीना सेरोगेट मदर्स चयन को सुनिश्चित करने के लिए भी जांच करवाते हैं । महिलाएं बुरी आदतों या व्यसनों में नहीं हैं। वे कहते हैं कि अपने परिवार में और बच्चों को शामिल करने से पहले वे अपने मौजूदा बच्चों को थोड़ा बड़ा होने देंगे। वह यह भी स्वीकार करती है कि एक बार में इतने सारे बच्चों की देखभाल करना उनकी सोच से कई अधिक कठिन साबित हुआ लेकिन बच्चों के साथ रहने का अनुभव बहुत ही प्यारा है।