Breaking News

आपका जीवन संवार देंगे लाल किताब के ये उपाय, हर एक दुःख से मिलेगी मुक्ति

आपने लाल किताब का नाम जरूर सुना होगा | ये एक ज्योतिषीय ग्रन्थ है, जो अपने चमत्कारी उपायों को लेकर जाना जाता है | इस किताब में सुख शांति और तरक्की से जुड़े ऐसे कई उपाय बताये गए है | जिन्हे यदि कोई व्यक्ति करता है, तो उसके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है और उसका जीवन खुशहाली से भर जाता है | यदि आप भी एक खुशहाल जीवन जीना चाहते है, तो आपको ये उपाय अवश्य करने चाहिए | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |
यदि आप घर में सुख शांति बनाये रखना चाहते है, तो आप ये उपाय करे | आप एक मिटटी का पात्र ले और उसमे चावल भर दे | फिर इस पात्र को आप तालाब या नदी में प्रवाहित कर दे | आप इस उपाय को रविवार के दिन ही करे | इस उपाय से आपका घर में सुख शांति का प्रवाह होगा | साथ ही चल रहे कलह से भी मुक्ति मिलेगी |
यदि आप तीक्ष्ण बुद्धि और मजबूत याददाश्त चाहते है, तो आप ये उपाय करे | आप एक चांदी का पात्र ले और उसके थोड़ा सा केसर घोल ले | अब इसे आप पूजाघर में कुछ देर के लिए रख दे | फिर बाद में अपने माथे पर इस केसर का टीका लगा ले | इससे आपकी बुद्धि तो तेज होगी ही साथ ही शांति का भी अनुभव होगा |
ये उपाय उनके लिए है, जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है और हर बार कोई नयी समस्या आ रही है | ऐसे जातक पीले रंग के फूलो की माला लक्ष्मी नारायण को अर्पित करे | आप गुरुवार के दिन ये उपाय करे | इससे आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होगी |
यदि आप सेहतमंद शरीर चाहते है और चाहते है कि आपको किसी बीमारी से ना जूझना पड़े | तो आप ये उपाय करे, आप बुधवार के दिन मंदिर में तेल अर्पित करे और कन्या को भोजन कराये | ये उपाय यदि आप प्रत्येक बुधवार को करते है, तो आप पर प्रभु की असीम कृपा बनती है |
यदि आप अपने व्यवसाय और नौकरी-पेशा में तरक्की चाहते है, तो आप ये उपाय करे | आप एक लोटे में जल ले और इस जल में चावल और कुमकुम डाले | इस जल से आप सूर्यदेव को अर्घ्य दे, यदि आप 21 दिनों तक इस उपाय को करते है, तो आपको शीघ्र ही इसका प्रभाव दिखाई देने लगेगा |
यदि आप धनलाभ की कामना रखते है, तो आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करे | पूजा में आप माता लक्ष्मी को एक नारियल अर्पित करे और बाद में इस नारियल को तिजोरी में रख दे | इसके बाद 21 दिनों बाद इस नारियल को आप बहते जल में प्रवाहित कर दे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी |
बुरी नजर से रक्षा के लिए आप ये उपाय कर सकते है | आप एक नारियल ले और उसे अपने सिर के ऊपर से 3 बार घुमाये | फिर इस नारियल को आप नदी में प्रवाहित कर दे | आप चाहे तो इसके स्थान पर काली मिर्च भी काम में ले सकते है | आप काली मिर्च ले और उसे अपने सिर पर से 5 बार घुमाये और उसे नदी में प्रवाहित कर दे |