Breaking News

आत्महत्या करने वाले हैडकांस्टेबल अमर राणा का शव घर पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष  संवाददाता,   दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।

सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)।बागपत के थाना छपरौली पर तैनात आत्महत्या करने वाले हैडकांस्टेबल अमर राणा सहारनपुर के मोहल्ला हकीकतनगर पंजाबी बाग के रहने वाले थे। बीती रात उनके शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बीती  रात ही सहारनपुर के हकीकतनगर स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार हुआ। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजन कुछ बोलने से बचते रहे।

बता दे कि हकीकतनगर पंजाबी बाग निवासी 43 वर्षीय अमर राणा के पिता विनोद राणा भी पुलिस महकमें उपनिरीक्षक थे, जो सेवानिवृत्त हुए थे। अमर राणा की 2006 में पुलिस महकमें भर्ती हुई थी। उन्होंने सहारनपुर में ही पढ़ाई लिखाई की है। बीती रात अमर राणा का शव उनके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। हकीकतनगर स्थित श्मशान में घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने भी श्मशान घाट पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। अमर राणा के 14 वर्षीय पुत्री विदुषी और 13 वर्षीय रिशू है। उनके छह वर्षीय एक बेटा वैभव है। अमर राणा के साथ उनका भाई अरूण भी रहता था। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अमर के पिता का भी निधन हो चुका है। छपरौली थाने के सरकारी आवास में हेड कांस्टेबल अमर राणा का शव पंखे पर लटका मिला। थाना प्रभारी रवि रतन ने बताया कि अमर राणा एक दिसंबर 2021 को थाना छपरौली पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हुए थे।
इससे पहले वे थाना क्षेत्र की पीवीआर पर तैनात थे। वह थाना परिसर में बने सरकारी आवास में ऊपरी मंजिल पर अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और तीन बच्चे सहारनपुर के घर पर रहते हैं। गुरुवार रात वह शामली से निकाय चुनाव की ड्यूटी देने के बाद कमरे पर पहुंचे थे। उनकी शुक्रवार को वीआइपी ड्यूटी के लिए बुलंदशहर के लिए रवानगी थी। सुबह लगभग आठ बजे ड्यूटी पर भेजने के लिए होमगार्ड को उनके कमरे पर भेजा गया। होमगार्ड ने कमरे के मुख्य द्वार पर जाली के गेट पर आवाज लगाई मगर कोई उत्तर नहीं मिला। उसने अंदर झांककर देखा तो राहुल को सीलिंग फैन पर फंदे से लटका पाया। जानकारी पर एसपी विजयवर्गीय व सीओ बड़ौत सविरत्न गौतम तथा राहुल के स्वजन मौके पर पहुंचे। एसपी ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और वीडियोग्राफी भी कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।