Breaking News

आज होगी राघव और परिणीति की सगाई, दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फंक्शन में 150 मेहमान होंगे शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले काफी दिनों से अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिर आज वो दिन आ ही गया है, जब दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगाने जा रहे हैं। 13 मई यानी कि आज परिणीति और राघव सगाई करने जा रहे हैं। सगाई की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी सगाई और शादी की खबरों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है। खैर, मेहमान भी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं। मनीष मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा रिंग सेरेमनी को अटेंड करने के लिए पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव और परिणीति की इंगेजमेंट सेरेमनी शाम 5 बजे शुरू होगी और इसे सिख रीति रिवाजों के अनुसार किया जाने वाला है। फंक्शन की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ से की जाएगी और शाम 6 बजे अरदास रखी गई है।

मीडिया रिपोर्ट में जो जानकारी दी जा रही है उसके मुताबिक कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी एक बॉलीवुड बेस्ट फंक्शन होने वाला है। जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों समेत कुल 150 मेहमान शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की उम्मीद जताई जा रही है। राघव डिजाइनर पवन सचदेव के डिजाइन किए गए आउटफिट पहनेंगे, जबकि परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन आउटफिट अपने लिए चुना है।