Breaking News

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे रामविलास पासवान, बेटे चिराग देंगे मुखाग्नि

आज दिवंगत केंद्रीय खाद्द एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। पुत्र चिराग पासवान उन्हें मुखाग्नि देंगे। उन्हें पटना के दीर्घा जनार्दन घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। आज सुबह 8 बजे अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को भी बेरिंग रोड स्थित कार्यालय पर रखा जाएगा। इसके बाद फिर उनकी शव यात्रा  कृष्णा पुरी आवास से दिन के साढ़े 11 बजे जनार्दन घाट के लिए निकलेगी। दोपहर डेढ बजे उनके पुत्र चिराग पासवान उनको मुखाग्नि देंगे। बता दें कि कल गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को पटना स्थित लोजपा कार्यालय में लाया गया, जहां अन्य नेतागण उन्हें देख भावुक हो गएं। मुख्यमंक्षी नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

गुरुवार को हुआ था निधन 
बताते चले कि गुरुवार को लंबी बीमारी से जूझने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन रहने के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की खबर लगते ही सियासत में शोक की लहर दौड़ आई। 3 अक्टूबर को ही उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। उनके निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

गमगीन रहा कार्यालय का माहौल 
वहीं, लोजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री के पार्थिव देह को देख हर कोई भावुक नजर आया। हर किसी की निगाहें गमगीन हो चुकी थी। इस दौरान चिराग भी बेहद भावुक दिखे। पूरे कार्यालय का माहौल गमगीन हो चुका था। कार्यालय पहुंच कर श्राद्धांजलि देने वालों में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, जाप अध्यक्ष पप्पू यादव, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पुतुल सिंह आदि प्रमुख थे।