Breaking News

आज के दिन भूलकर भी ना करें ये काम वरना मां लक्ष्मी हो सकती है नाराज

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता की आराधना का दिन होता है। कहते है अपने ग्रहों को बलवान और मजबूत करने के लिए दिन-वार के हिसाब से की गई पूजा विशेष फल प्रदान करती है।

आज शुक्रवार का दिन है जिसके मुताबिक मां लक्ष्मी की पूजा होती है। शुक्रवार के दिन जो भक्त मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं, उन्हें संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में लक्ष्मी मां को धन की देवी माना गया हैं। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन उनकी भलीभांति पूजा-आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती। लेकिन इस दिन कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए जिस वजह से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है। जानिए कुछ ऐसी खास बातों के बारे में –

– कभी किसी को भूलकर भी शुक्रवार के दिन धन ना दें और ना ही उधार लें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन वापस लौटकर नहीं आता है। इसदिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और संबंध भी खराब होते हैं।

– वैसे तो आपको कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी महिलाओं, कन्याओं और किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। उनके बारे में अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनका अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।

– शुक्रवार के दिन भूलकर भी चीनी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनो से हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन चीनी देने से आपका शुक्र कमजोर होता है और शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है। शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुवधिओं में कमी आती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।

– किसी से अपशब्‍द या गलत बात न बोलें। कोशिश करें उस दिन किसी से झगड़ा ना हो वरना माता लक्ष्‍मी आप से अप्रसन्‍न हो जाएंगी। फिर आपके साथ धन संबंधी समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं और जिस की वजह से आपके ऊपर कर्ज बढ़ जाता है। वही घर में रह रहें लोगों का स्वास्थ्य भी खराब होने लगता हैं और दूसरी तरफ व्‍यापार के धंधे में नुकसान होने लगता है।

– शुक्रवार के दिन अगर आप व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं, तो तामसिक भोजन खासतौर पर मांसाहार और मदिरा के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो इसको आप अपनी आदत भी बना लें।

– साफ-सुथरे किचन में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इससे घर में वैभव और सुख-शांति का प्रवाह निरंतर होता रहता है। भूलकर भी रात के समय किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए, इससे लक्ष्मी माता रूठ जाती है और घर में अशांति फैल जाती है। साथ ही स्वास्थ्य के खराब रहने की आशंका बनी रहती है।

– शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ नारायण की भी पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और दोनों का आशीर्वाद भी बना रहता है। अगर संभव हो सके तो सुबह या शाम किसी भी एक समय मीठा घर में जरूर बनाना चाहिए और उसको सबसे पहले घर की सबसे बड़ी स्त्री को देना चाहिए।