Breaking News

आजादी के रंग में रमा गूगल, Independence Day पर बनाया बेहद यूनीक Doodle

इंडिपेंडेंस डे (Independence Day) के अवसर पर गूगल (Google) ने एक बेहद यूनीक डूडल (Doodle) बनाया है। इस डूडल में गूगल में भारत (India) के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शानदार टेक्सटाइल (textile) क्राफ्ट (craft) को शोकेस किया है।

देश आज 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस खास मौके को Google भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर गूगल ने एक बेहद यूनीक Doodle बनाया है। इस डूडल में गूगल ने भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शानदार टेक्सटाइल क्राफ्ट को शोकेस किया है। गूगल ने डूडल के साथ पोस्ट किए गए टेक्स्ट में कहा कि आज ही के दिन साल 1947 में एक नए युग की शुरुआत हुई थी, जब भारत ब्रिटिश राज से आजाद हुआ था। 15 अगस्त के इस गूगल डूडल को नई दिल्ली की गेस्ट आर्टिस्ट नम्रता कुमार ने डिजाइन किया है।

नम्रता कुमार ने बताई डूडल के पीछे की सोच
कुमार ने डूडल के पीछे की सोच और उनकी प्रेरणा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह इस डूडल के जरिए देश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों को संतुलित तरीके से दिखाना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक प्रक्रिया के दौरान उनका फोकस भारत के परिधान और देश की पहचान के साथ उनके गहरे संबंध का सम्मान करना और जश्न मनाना था। डूडल में दिखाए गए देश के विभिन्न हिस्सों के परिधान कुशल कारीगरों, कृषकों, बुनकरों, मुद्रकों और कढ़ाई करने वालों की सामूहिक शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।

दो दशकों से गूगल सेलिब्रेट कर रहा इंडिपेंडेंस डे
गूगल डूडल दो दशकों से अधिक समय से भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर साल डूडल भारतीय संस्कृति या इतिहास के एक अलग पहलू का सम्मान करता है। इंडियन इंडिपेंडेंस डे के मौके पर गूगल ने पहला डूडल साल 2004 में लाइव किया था। इसमें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का एक सरल चित्रण था। उसके बाद के वर्षों में, डूडल ने देश के समृद्ध इतिहास और विविध संस्कृतियों से लेकर इसके प्रसिद्ध स्थलों और प्रिय खेल टीमों तक सब कुछ प्रदर्शित किया है।