Breaking News

अर्जुन और मलाइका की फोटो पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने किया मजेदार कमेंट, पूछ डाला ऐसा सवाल, देख फैंस भी हुए हैरान

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जाड़ी छाई रहती हैं, इन दिनों भी कुछ ऐसा ही हो रहा हैं। न्यू इयर को मौके पर जहां बॉलीवुड स्टार्स वेकेशन पर धमाल मचा रहे हैं, तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा गोवा में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइक गोवा में अमृता अरोड़ा और उनके पता शकील लदाक के घर रूके है। यहां से अर्जुन कपूर लगातार न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। लेकिन अर्जुन और मलाइका की एक तस्वीर पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने मजेदार कमेंट किया है, जिस वजह से ये तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर न्यू पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसी दौरान मलाइका ने भी इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ बेहद खास तस्वीर शेयर कीं। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका बेहद करीब नजर आ रहे हैं। दोनों ही एक-दूसरें की बाहों में बाहें डाले हुए थे। अर्जुन कपूर कलरफुल शर्ट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं, मलाइका ने सिल्वर कपल का हॉट ड्रेस पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बालो का बन बनाया हुआ है और डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई है। इस तस्वीर में दोनों काफी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। फैंस ने भी इस तस्वीर को जमकर प्यार दिया है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है कि, ‘ये एक नई सुबह है, ये एक नया दिन है, ये एक नया साल है।’ मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर पर करीना कपूर खान ने सवाल पूछते हुए एक कमेंट किया। एक्ट्रेस ने लिखा है कि, ‘मेरे दो फेवरेट्स, मेन्यू में क्या है आज?’ सोशल मीडिया पर फैंस करीना के इस कमेंट पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर को बॉलीवुड के और भी सेलेब्स ने लाइक किया है, जिसमें कृति सेनन, संजय कपूर, महीप कपूर, भावना पांडेय जैसे स्टार्स शामिल है।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका ने साल 2017 में अभिनेता अरबाज खान को तलाक दिया था, जिसके बाद से ही वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की खबरों आती रहती हैं, जिस वजह से फैंस भी अर्जुन और मलाइका की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस कपल का क्या प्लान है। ये कोई नहीं जानता।