Breaking News

अब हवा में भरो उड़ान, आ गई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार

क्या कभी आपने ऐसे सोचा है कि आप कार से कहीं जा रहे हो तभी आप देखते हैं वहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ है आप एक बटन दबाते हैं और आप की कार उड़ने लगती है।

आप ट्रैफिक जाम से आगे निकल जाते हैं। किसी हेलिकॉप्टर की तरह अपनी ही जगह से सीधे उठकर हवा में रफ्तार पकड़े. यह पढ़कर शायद आपके जेहन में किसी साइंस फिक्शन फिल्म का दृश्य घूम रहा होगा, लेकिन ये कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है। जी हां,  इस बार के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2023) में एक ऐसी ही इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप पेश किया गया, जो न केवल सड़क पर फर्राटा भरेगी बल्कि हवा में भी उड़ेगी।

Aska A5 को किसने बनाया और क्या है इसकी खासियतें, कब होगी लॉन्च?

Aska A5 को अमेरिकी की Aska कंपनी ने बनाया है। 2023 में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में इस पहली बार देखा गया। ये पहला ऐसा प्रोटोटाइप है जो कि पूरी तरह से फंक्शनल है, ये आम कार की तरफ सड़क पर तो दौड़ ही सकता है, साथ ही हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकली टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) भी करने में सक्षम है।

ASKA A5 दुनिया की पहली चार सीटों वाली उड़ने वाली कार है जो एक बार चार्ज करने पर सड़क मार्ग से और हवाई मार्ग से 250 मील (402 किलोमीटर) तक की यात्रा कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए ऑन-डिमांड राइड सर्विस शुरू किया है और उम्मीद है कि इस कार को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए साल 2026 तक लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि Aska A5 पूरी तरह से ट्रांसपोर्ट का तरीका ही बदल देगा।अस्का के सीईओ गाय कपलिंस्की ने अपने बयान में कहा कि, “Aska A5 किसी ऐसे चीज का प्रतिनिधित्व करता है जो दुनिया में कभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इंसानों ने दशकों से इसका सपना देखा है, ड्राइव एंड फ्लाई इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग का एक पूरी फुली फंक्शनल प्रोटोटाइप, एक वास्तविक उड़ने वाली कार है। हम अस्का के साथ इतिहास बना रहे हैं और परिवहन के अगले 100 वर्षों को परिभाषित कर रहे हैं।

Aska-A5-1-1024x576

कैसे खरीद सकते है Aska A5  

Aska A5 फ्लाइंग कार प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, कंपनी एक सस्ती ऑन-डिमांड राइड-शेयरिंग सर्विस भी विकसित कर रही है जो इसके eVTOL वाहनों का उपयोग करती है। कंपनी का लक्ष्य है कि, साल 2026 तक अमेरिका के प्रमुख शहरों में ये कार उपलब्ध होगी। Aska A5 को कंपनी ने कुछ इस तरह से डिज़ाइन किया है जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया था। कंपनी ने इसमें लिथियम-आईऑन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये कार 402 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी, जो कि एक डेली-रूटीन में बेहतर राइड के लिए पर्याप्त है।