Breaking News

अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, मीडिया के सामने आई रिया ने बताया यूरोप का वो सच

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। तफ्तीश की इस कड़ी में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के सामने आकर सुशांत को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कई बड़े राजों को बेपर्दा किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए कई बातों का जिक्र करते हुए रिया ने कहा कि सुशांत को फ्लाइट में सफर करने से डर लगता था, इसलिए वे एक मोडाफिनिल दवाई लेते थे। यह दवाई हमेशा उनके पास रहती थी। रिया ने कहा सुशांत को फ्लाइट में डर लगता है। मुझे यह बात तब पता लगी थी, जब हम यूरोप के ट्रिप पर जा रहे थे।

बहुत खुश थे सुशांत मगर
उधर, यूरोप ट्रिप का जिक्र करते हुए रिया ने कहा कि सुशांत यूरोप जाने से पहले तो बहुत खुश थे, लेकिन वहं पहुंचने के बाद पता नहीं उन्हें क्या हो गया। वे कमरे से बाहर नहीं आते थे। वे कमरे के अंदर ही रहना पसंद करते थे। रिया कहती है कि यह सबकुछ पेरिस पहुंचने के बाद हुआ है। पेरिस पहुंचने के बाद वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने में वो खुश थे जब इटली में पहुंचे तो हमारे कमरे में एक अलग तरह का स्ट्रक्चर था। रिया ने कहा कमरे  में जाने के बाद मुझे भी डर लगने लगा, तो इस पर मैंने कहा कि कोई बुरा सपना हो सकता है। इसके बाद से ही उनकी हालत बदली और फिर वो कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहते थे।

2013 का वो सच..
मीडिया से मुखातिब होने के दौरान रिया ने 2013 के उस सच से भी पर्दा उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह सब कुछ 2013 से होना शुरू हुआ। यही वो साल था कि जब वो आहिस्ता-आहिस्ता सुशांत तनाव के शिकार होने लगे थे। इसके बाद वे एक मनोचिकित्सक से भी मिले थे। इसके बाद से ही उनका यूरोप ट्रिप कम होने लगा था।

अच्छी थी शोविक-सुशांत की बॉन्डिग 
इस दौरान रिया ने उस कंपनी का भी जिक्र किया है, जो पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में रही थी। रिया ने कहा कि मैंने सुशांत और शोविक ने एक कंपनी  बनाई थी, जिसक नाम रियेलिटिक्स था। यह कंपनी सुशांत का ड्रिम प्रोजेक्ट थी।