Breaking News

अफगानिस्तान से लड़की ने भेजा काबुल का पवित्र जल, रामलला का YOGI ऐसे करेंगे अभिषेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में रामलला को चढ़ाने के लिए अफगानिस्तान से एक लड़की द्वारा भेजा गया काबुल नदी का जल लेकर जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। सीएम योगी काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रामलला का जलाभिषेक करेंगे। योगी आदित्यनाथ अभिषेक के बाद 3 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। अफगानिस्तान की एक लड़की ने काबुल से जल भेजा है। उसने पीएम मोदी से रामलला पर चढ़वाने का अनुरोध किया था।

ज्ञात हो कि अयोध्या में दीपोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाना है, जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाने वाले हैं। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाने को लेकर सरकार के स्तर पर तमाम तैयारियां भी की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने गोबर से बने दीयों से राम की नगरी को जगमगाने की तैयारी की है। प्रदेश सरकार ने इस बार दीपावली पर अयोध्या में पांच लाख दीये जलाने का संकल्प लिया है। अयोध्या दीये की रोशनी से जगमगायेगा।

भाजपा की ओर से भी घर-घर दीपक जलाए जाने को लेकर अभियान शुरू किया गया है। भाजपा मेरा परिवार अभियान की शुरुआत की गई और दीपावली के अवसर पर हर घर को इस अभियान से जुड़ने के लिए दीपक जलाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंच रहे हैं। काबुल नदी से आए जल के प्रति लोगों की आस्था जुड़ी है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों को अध्योध्या जाने को सिलसिला तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव मना रही है। दीया प्रज्ज्वलित करने का रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी चल रही है।