Breaking News

अखिलेश ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, CM YOGI को कही ये बात

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों की रैलियां होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखं में हुंकार भरी। ललितपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्हांेने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश तथा प्रदेश के किसान के सामने संकट है। किसानों के खेत में पानी नहीं है। दो फसल नहीं पैदा कर पा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम इंतजाम करेंगे कि कैसे किसान खेतों में दो फसलों के लिए पानी मिल सके। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में किसी भी किसान को खाद के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे नेताओं ने वंशवाद की राजनीति के लिए हमेशा मुझे बदनाम किया है लेकिन मैं आप सभी से बस इतना कहना चाहता हूं कि परिवार के हर सदस्य का दर्द एक परिवार का आदमी ही समझ सकता है। योगी अदित्यनाथ भले ही उत्तर प्रदेश के सीएम हों लेकिन सही मायने में वो ‘योगी‘ नहीं हैं। योगी तो वो होता है जो दूसरों के दर्द को समझता है जबकि योगी आदित्यनाथ ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार ने यूपी में लोगों से झूठे वादे किए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर आए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। इनके उत्साह से ही लखनऊ वालों का मौसम खराब होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि महोबा और ललितपुर में बहुत गरीबी है। लॉकडाउन में यहां के लोग लोग बहुत परेशान रहे। उन्होंने कहा कि यहां के गरीब लोगों की समाजवादी पार्टी ने मदद की है। इस सरकार ने सभी को बहुत दुख दिया है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मजदूर भाइयों को दूर से चलकर आना पड़ा। ऐसे में हमारी सरकार होती तो किसी को भी पैदल ना चलना पड़ता। हम तो बस लगाकर हम गरीब को घर पहुंचाते। इससे पहले ललितपुर के गिन्नौटबाग में हेलिकाप्टर से पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ पहुंचे अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने सदनशाह बाबा का दर्शन किये।