Breaking News

भाई अपनी ही बहन का करता था रेप, लेकिन मां को था पता और फिर ….

चंडीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय लड़की गर्भवती पाई गई है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि पीड़िता के अपने ही 19 साल के भाई और दो अन्य लोगों ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। वहीं लड़की की मां जिसे आंखों की रोशनी की परेशानी है, वह हर चीज से बेखबर रही। इस बात का पता उस समय चला जब कक्षा 9 की छात्रा को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसे सेक्टर 22 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी जांच की और पाया कि वह आठ महीने की गर्भवती है।

 

इसके बाद, मामले की सूचना पुलिस को दी गई और समाज कल्याण विभाग और 181 हेल्पलाइन केयर के तहत नाबालिग लड़की के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके ड्रग एडिक्ट भाई ने पिछले साल दिसंबर में पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद, उसने कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। उसका एक दोस्त, जो 25 साल का है, वह नियमित रूप से उनके घर आता है; उसने इस साल जनवरी में उसका यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया।

 

उसने यह भी खुलासा किया कि 51 साल का एक व्यक्ति, जो तीन महीने की अवधि के लिए उनके घर में किराए पर रहा, वहां रहने के दौरान उसने कई बार बलात्कार किया। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।