Breaking News

बांदा जेल में मुख्तार से मुलाकात कर ओपी राजभर ने बढ़ायी सियासी गर्मी, पूर्वांचल पर है ऐसी नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठबंधन को नेता मजबूत करने लगे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने की बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मुलाकात की है। राजभर अचानक बांदा जेल पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। ओमप्रकाश राजभर और अंसारी के बीच विधानसभा चुनाव लेकर हुई करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इस मुलाकात को लेकर कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि अभी तक ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो चुका है। दोनो ने एक रैली को साथ में सम्बोधित किया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सक्रिय हैं। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी से बांदा जेल पहुंचकर बात की। दोनों ही नेताओं के बीच करीब एक घंटे बात हुई। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर और अंसारी के बीच बातचीत हुई है। मुख्तार अंसारी का पूर्वांचल में प्रभाव माना जाता है। इसी को लेकर माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को साधने में लगे हैं। मुख्तार अंसारी के बहाने मुस्लिम मतों को धु्रवीकरण होगा।

 

पुलिस ने तलाशी के लिए रोकी राजभर की कार

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बाद वापसी जाते समय पुलिस ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की कार को रोक लिया। तिंदवारी पुलिस ने ओम प्रकाश राजभर की गाड़ी को चेक किया। वाहन चेकिंग के दौरान ओम प्रकाश राजभर पुलिस पर भड़कते नजर आये। समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल के कई जिलों का दौरा करके समाजवादी पार्टी और सुभासपा की संयुक्त रैली करने वाले हैं। कुशीनगर में भी सपा और सुभासपा आगामी 17 नवंबर को संयुक्त रैली की तैयारी है।

रैली स्थल का चयन करने के लिए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कुशीनगर का दौरा किया था। ओमप्रकाश राजभर ने खड्डा विधानसभा के धरनी पट्टी में संभावित रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके रैली और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई। सपा और सुभासपा के कार्यकताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने का संकल्प लिया।