Breaking News

पत्नी साक्षी ने खोले महेंद्र सिंह धोनी के राज, कहा- गुस्सा मुझ पर निकलाते है.. देखे Video

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी सोशल मीडिया छाए रहते है। गुरुवार को साक्षी धोनी ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने साक्षी धोनी की तस्वीरों को काफी पसंद किया है लेकिन अब साक्षी धोनी के जन्मदिन पर आईपीएल फ्रेंचाइजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एक खास वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कई बाते बता रही है। खास बात ये है कि वह वीडियो में ये तक बताती है वह धोनी को कितना परेशान करती थी और उनके पुराने लुक के बारे में क्या सोचती थी।

इस वीडियो में साक्षी की शुरुआत में साक्षी कहती है कि, ‘वह एक मात्र ऐसी व्यक्ति है। जो अपने पति को परेशान करती है। वह हमेशा कहीं और का गुस्सा मुझ पर उतार देते है लेकिन मैं उससे ठीक हूं क्योंकि मैं उनके सबसे ज्यादा करीब हूं।’ इसके आगे साक्षी कहती है कि, ‘हम कभी भी क्रिकेट पर चर्चा नहीं करते। यह उनका पेशा है। वे पेशेवर है। आप उनके बच्चे, उनके प्यार के बारे में मुझसे बात कर सकते है।’ साक्षी ने बताया कि जीवा हमेशा उनकी बात सुनती है। साक्षी कहती हैं, ‘जीवा उनकी बात सुनती हैं। मुझे जीवा को खाने के लिए 10 बार बोलना पड़ता है। माही की मां शीला आंटी भी कई बार बोलती हैं, लेकिन वो नहीं सुनती, लेकिन, जब माही बोलते हैं तो वो एक ही बार सुन लेती है और खाना फिनिश कर लेती है।’

इसके आगे साक्षी ने माही के लंबे बालों की बात की। उन्होंने कहा कि, ‘सौभाग्य से मैंने माही को लंबे बालों के साथ नहीं देखा क्योंकि अगर मैंने नारंगी लंबे बालों में उसे देखा होता, तो मैं कभी उनकी तरफ नजर नहीं करती। वो बाल जॉन अब्राहम पर सूट करते थे, लेकिन उन पर नारंगी बाल बिल्कुल सूट नहीं करते थे।’ बता दें कि सोशल मीडिया पर साक्षी की ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे है। हजारों लोगों ने देखा है।