Breaking News

‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनने पर भड़के गहलोत, tweet करके कह डाली ये बात

आज कल लव जिहाद काफी चर्चा  में बना हुआ है। अब मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी साफ कर दिया है कि बहुत जल्द ही लव जिहाद के खिलाफ कानून बनेगा। इससे पहले ,सीएम योगी खुद अग्रीम मोर्चे पर आकर लव जिहाद के खिलाफ अपना सख्त रूख दिखा चुके हैं। उधर, लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने पर सीएम अशोक गहलोत भी नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने अपने नाराजगी को अपने ट्वीटर अकाउंट पर बयां किया है। उन्होंने तीन ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होेंने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

बीजेपी पर बरसे गहलोत 
बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने  लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने पर ट्वीट कर कहा कि लव जिहाद भाजपा के द्वारा गढ़ा हुआ  शब्द है,  जो देश और सामाज में शांति भंग करने काम करते हैं। शादी व्यक्तिगत आजादी का मसला है। शादी को रोकने के लिए लाया जाने वाला कोई भी कानून पूर्णतया असंवैधानिक है।इसके साथ ही उन्होंने अपने दूसरे में ट्वीट कर कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां वयस्क लोगों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर हो जाएगी। शादी निजी फैसला है और वे इसमें रुकावट डाल रहे हैं। यह व्यक्तिगत आजादी को छीनने जैसा है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने दूसरे में ट्वीट कर कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां वयस्क लोगों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर हो जाएगी। शादी निजी फैसला है और वे इसमें रुकावट डाल रहे हैं। यह व्यक्तिगत आजादी को छीनने जैसा है।

इसके बाद फिर उन्होंने अपने तीसरे में ट्वीट में कहा कि यह साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की चाल और सामाजिक टकराव को बढ़ाने वाला कदम है। इसके साथ ही संविधान के उस प्रावधान का अनादर है, जिसमें राज्य किसी नागरिक के साथ किसी भी आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं कर सकता।

गौरतलब है कि इससे पहले कई मौकों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेता लव जिहाद के खिलाफ सख्त रूख का परिचय देते हुए इसके खिलाफ कानून बनाने बात कह चुके हैं।