Breaking News

सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेहट, नकुड, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबन्द, रामपुर मनिहारान एवं गंगोह सातों विधान सभा सीटों के पूर्व निर्धारित नामांकन पत्र प्राप्ति हेतु स्थलों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी  अखिलेश सिंह द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गयी। इसके साथ ही विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के द्वितीय चरण में विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही जनपद में नामांकन पत्र लेने एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गयी। यह नाम निर्देशन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 तक चलेगी।
आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेहट, नकुड, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबन्द, रामपुर मनिहारान एवं गंगोह सातों विधानसभा सीटों के पूर्व निर्धारित नामांकन पत्र प्राप्ति हेतु स्थलों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज निर्धारित समय अपरान्ह 03ः00 बजे तक केवल देवबन्द एवं रामपुर मनिहारान विधानसभाओं से नामांकन किये गये। देवबन्द विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी दल के सम्बद्धता वाले अभ्यर्थी कुंवर बृजेश ने नाम-निर्देशन किया। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी दल के सम्बद्धता वाले देवेन्द्र कुमार निम ने नाम-निर्देशन किया।