Breaking News

पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तरह राजनीति में एंट्री करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस ने फैंस को बताई अपनी प्लानिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का पूरा परिवार राजनीति में उतर चुका है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता से राजनेता बने हैं। तो वहीं, उनकी मां पूनम सिन्हा भी राजनीति में काफी सक्रिय है। सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा भी राजनीति मैदान में उतर चुके है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस समय-समय पर अपने परिवार को राजनीतिक मैदान में खुलकर सपोर्ट करती है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर लगातार सोनाक्षी सिन्हा की राजनीतिक पारी पर सवाल उठते है। फैंस ये जानना चाहते है कि क्या पूरे परिवार की तरह अब सोनाक्षी सिन्हा भी मैदान में उतरेंगी। जिस पर अब एक्ट्रेस ने फैंस को जवाब दिया है।

E Times से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने राजनीति में एंट्री पर अपनी प्लानिंग बताई। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे ऐसे कोई प्लान्स नहीं है। मैं बहुत खुश हूं कि लव ने ये स्टेप उठाया। क्योंकि इसके लिए लव के पास योग्यता है। राजनीति में क्या चल रहा है इससे वो अच्छे से कनेक्टेड है और उसे पूरी जानकारी है’। एक्ट्रेस ने अपने न्यू ईयर प्लानिंग के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि, ‘आमतौर पर मैं ऑफ लेती हूं और न्यू ईयर पर मैं नई जगहों पर ट्रैवल करती हूं। हालांकि, इस साल पता नहीं मैं ये कर पाऊंगी या नहीं। महामारी के कारण लंबे ब्रेक के बाद मैंने हाल ही में अपने डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए शूट शुरू किया है। हो सकता है कि मैं कहीं जाऊं’।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म दंबग 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आईं थीं। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अजय देवगन और संजय दत्त नजर आएंगे। इसके साथ ही इस फिल्म में शरद केलकर, एम्मी विर्क और प्रणीता सुभाष जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।