Breaking News

विद्या ज्ञान फाउण्डेशन ने अमेरिका से 14 ऑक्सीजन कान्सेंट्रेटर दान स्वरूप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपे

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
 
सहारनपुर। कोविड-19 महामारी नियंत्रण के लिए विद्या ज्ञान फाउण्डेशन के मुख्य संचालक अमेरिका स्थित विजेन्द्र अग्रवाल ने जनपद में आॅक्सीजन सुविधाओं को दुरस्त करने के लिए 14 आॅक्सीजन कान्सेंट्रेटर दान स्वरूप विदेश से भारत भेजे है। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि विद्या ज्ञान फाउन्डेशन में स्थित उनके भाई पी.के. अग्रवाल द्वारा आॅक्सीजन कान्ट्रेटर जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह को हस्तगत कराये गये है।
जिस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंहद्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया है। विद्या ज्ञान फाउण्डेशन पूर्व में भी जनपद में अपनी संस्था द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम करने के साथ ही सुविधाओं को दुरूस्त बनाने में सरकार का समय-समय पर सहयोग करती रही है। हिमांशु नागपाल ने कहा कि देश की इस मुश्किल घडी में एन0आर0आई0 विजेन्द्र अग्रवाल द्वारा आॅक्सीजन कान्सेंट्रेटर के रूप में भेजी गयी सुविधाएं उनके विदेश में रहकर भी देश के प्रति यह सोच रखना अत्यन्त सराहनीय है। जिला प्रशासन उनका आभार व्यक्त करता है।