Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया प्रतिभा संगम

रिपोर्ट : भक्तिमान  पाण्डेय बाराबंकी। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामसनेहीघाट द्वारा पायका मैदान स्टेडियम में प्रतिभा संगम का आयोजन किया। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1500 विद्यार्थियों को मेडेल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष व्यपारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, विशेष उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या विभाग के विभाग संघचालक मा० गंगाबक्स सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह, उप कुलसचिव डॉ ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय,उ०प्र०, दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, मुख्य वक्ता अभाविप के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ०देवानंद तिवारी, नगर अध्यक्ष राम शरण सोनी, नगर मंत्री उत्कर्ष मिश्रा ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि कर किया।

मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता ने कहा ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण में प्रमुख योगदान देता रहा है यह ऐसे युवाओं का निर्माण करता है जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं किसी कार्य को इतनी बार करिए की कठिन कार्य भी सरल लगने लगे आज एबीवीपी के कार्यकर्ता भारत के कोने कोने में जाकर राष्ट्र निर्माण की अलख जगा रहे हैं।।

मुख्य वक्ता डॉ० देवानंद तिवारी ने कहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय हित के मामलों में मुखर होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के साथ जीवन में राष्ट्र प्रथम का भाव रखना होगा।।

डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कठिनाइयों का डटकर सामना करते हुए लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा, चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है।

इसके बाद हाईस्कूल सत्र 2021 में पहले स्थान पर रहे ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान पर रहे रूचिका सिंह, तीसरे पर रहे सौम्या शर्मा, इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर रहे श्रिया कीर्ति सिंह, द्वितीय स्थान पर रहे अमरेंद्र कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं सबा बानो, सहित 1500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श तिवारी, आदित्य श्रीवास्तव, अमरदीप वर्मा, व राज नारायण मिश्रा ने किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री कौस्तुकेय चतुर्वेदी, जिला प्रमुख लक्ष्मीकांत पाठक, जिला संयोजक प्रभात अवस्थी, शुभम साहू, शशिकांत पाठक, नीलेश मिश्रा,आदित्य , संजय सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, अंकित त्रिपाठी, अमरदीप वर्मा, रामकुमार श्रीवास्तव, राजा कौशल, महेश मौर्य, अविरल भारद्वाज, आदि कार्यकर्ता नगर वासी उपस्थित रहे।।