Breaking News

महाराष्ट्र : पाकिस्तानी नंबर से फोन कर मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले की धमकी

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव पुलिस को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कि शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। राज्य सचिवालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Chief Minister) कार्यालय (office) पर हमला करने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर (Pakistani number) से धमकी भरा (Threat of attack) संदेश मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले की धमकी देने वाला संदेश व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से आया। इसके बाद से मुंबई पुलिस हाईअलर्ट पर है। संदेश भेजने वाले ने खुद को मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया। बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप के जरिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस को संदेश भेजे जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। संदेश किसी अज्ञात नंबर से भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों में अलर्ट हो गया। मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के गोरेगांव पुलिस को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कि शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। राज्य सचिवालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले थे। शिंदे को भेजे गए धमकी भरे संदेश की जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने बताया कि यह एक फर्जी ईमेल था।