Breaking News

Karwa Chauth 2020: इन मेहंदी डिजाइन्स को देख हर कोई करेगा आपकी तारीफ

मेहंदी लगाने की परंपरा आज की नहीं है बल्कि प्राचीन समय से ही महिलाएं शुभ अवसरों पर मेहंदी लगाती आ रही हैं। मेहंदी को सुहाग और सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है। लेकिन पहले और अब में मेहंदी में बहुत बदलाव हो चुके हैं। अब ज्यादातर महिलाएं ट्रेंडी डिजाइंस वाली मेहंदी (Trendy Mehndi Designs) लगाना पसंद करती हैं।

शुभ मौकों पर इसे हाथों में रचाना सौभाग्‍य का प्रतीक होता है। इसी वजह से लड़कियां-महिलाएं अलग डिजाइन की मेहंदी रचाती हैं। हम आपके लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Latest Mehndi Designs) लेकर आए हैं।

इन डिजाइन्स को इस बार अपनी हथेलियों पर सजाएं और देखें लोग आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे। इन डिजाइन से खूबसूरती में चार चांद लग जाएंंगे। तो देखिये साल 2020 के सबसे बेहतरीन और अच्छे मेहंदी डिजाइन्स।

सुहागिनें हर साल अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य मिलता है। करवा चौथ कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। इस व्रत के दिन चंद्रोदय के वक्त चतुर्थी तिथि जरूरी है।

आजकल मेहंदी के कई स्टाइल और थीम मेहंदी डिजाइन्स ट्रेंड में है। इन मेहंदी स्टाइल्स में अरेबियन मेहंदी काफी पॉप्युलर है। इसे अरेबिक मेहंदी कहते हैं। आइए, जानते हैं क्या है अरेबियन मेहंदी-

अरेबिक मेहंदी :
अरेबियन स्टाइल में मोटे-मोटे फूल-पत्तियों वाले डिजाइन काफी चलन में हैं। अरेबियन मेहंदी में ब्लैक केमिकल से आउट लाइन कर बीच में मेहंदी से शेडिंग या उसे पूरा भर दिया जाता है। सुर्खलाल रंग लिए इस मेहंदी पर भी आप अपनी पोशाक के रंग व डिजाइन के मुताबिक रंग-बिरंगे स्टोन या कुंदन लगवा सकते हैं।