Breaking News

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, रिकवरी रेट हुआ 90 प्रतिशत

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। वहीं मरीजों का रिकवरी रेट नए मरीजों से ज्यादा है। देश में कोविड-19 से 70,78,123 लोगों के ठीक होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 62,077 और लोग इस महामारी से ठीक हुए जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 50,129 नए मामले सामने आए। इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 64,09,969 अधिक है।’

All the coronavirus test materials in short supply in the US — Quartz

पिछले एक सप्ताह से लगातार एक हजार से कम लोगों की मौत हो रही है। मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा 2 अक्टूबर से 1,100 से कम है। देश में अब 6,68,154 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है। दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठीक हुए मामलों में से 75 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए है।

Knowing how to test for Covid-19

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में एक दिन में 10 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 50,129 नये मामलों में से 79 प्रतिशत इन दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए गए हैं। केरल में सबसे अधिक आठ हजार से ज्यादा नये मामले दर्ज किये गये हैं जबकि महाराष्ट्र में 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 578 लोगों की मौत हुई है। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत इन 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है।

Companies are rushing to introduce coronavirus testing kits — and so are  scam artists

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 137 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है।