Breaking News

IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका ने 4 विकेट पर बनाए 108 रन

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।  जानकारी के अनुसार दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी को 574 रन के स्कोर पर घोषित किया। रविंद्र जडेजा ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 175 रन बनाए और नाबाद रहे। वहीँ, ऋषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने  61 और हनुमा विहारी ने 58 अर्धशतक लगाए। वहीँ, श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट चटकाए।

IND vs SL, Day 2, Match Report: दूसरे दिन श्रीलंका ने बनाए 4/108 रन,  रविंद्र जडेजा ने जड़ा शानदार शतक

रोहित ने अश्विन को जडेजा की जगह पर नए स्पेल के साथ लगाया और उन्होंने आते ही पहली गेंद पर धनंजय डीसिल्वा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आश्विन ने डीसिल्वा को एक रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। श्रीलंका ने दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। चार महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं। भारत ने पहली पारी 574 पर घोषित की थी। दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक चरित असलंका और पथुम निसानका क्रीज पर मौजूद थे।