Breaking News

IND vs NED LIVE SCORE: रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर हुए आउट, भारत को लगा दूसरा झटका

IND vs NED LIVE SCORE: T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना दूसरा मैच आज नीदरलैंड्स के खिलाफ सिडनी में खेल रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। भारत और नीदरलैंड्स दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब यह है कि आज भी ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल बाहर बैठेंगे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उप-कप्तान केएल राहुल तीसरे ही ओवर में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लगातार दूसरे मैच में राहुल का बल्ला खामोश रहा है। पहले 6 ओवर में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसा हुआ है। भारत ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। 9वें ओवर में भारत ने 50 रन पूरे किए। 10 ओवर में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। रोहित और कोहली के बीच इस दौरान अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। रोहित शर्मा ने लय हासिल करते हुए 35 गेंदों पर अपना 29वां अर्धशतक भी जड़ा, वह 53 रन बनाकर क्लासेन का शिकार बने।

IND 95/2 (13)

1:33 PM: 12वें ओवर में क्लासेन की गेंद पर लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा मिड विकेट में एकरमैन को कैच थमा बैठे। रोहित 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर हुए आउट।

1:27 PM: रोहित शर्मा ने प्रिंगल के ओवर में बैक टू बैक दो चौके लगाते हुए टी20 क्रिकेट में अपना 29वां अर्धशतक जड़ा।

1:23 PM: भारत की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। टीम इंडिया ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए हैं। रोहित 42 और कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को आखिरी 10 ओवर में रनों की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है।

1:20 PM: रोहित शर्मा की पारी ने पकड़ी रफ्तार! 10वां ओवर लेकर आएं डी लीडे की दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका लगाने के साथ रोहित ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्का भी लगाया। रोहित अब 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

1:17 PM: नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने 9वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया है। पिच काफी धमी है जिस वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही है।

1:12 PM: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार हाथ खोलने का प्रयास कर रहे हैं मगर वह लय हासिल नहीं कर पा रहे हैं। बड़े शॉट खेलते हुए उनको दो बार जीवनदान मिला, वहीं 8वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच पारी का दूसरा छक्का लगाया। रोहित 24 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कोहली 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

1:06 PM: पहले 6 ओवर का खेल नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के नाम रहा है। भारत 1 विकेट के नुकसान पर 32 ही रन बना पाया है। क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ विराट कोहली दे रहे हैं।

1:01 PM: छूटा रोहित शर्मा का कैच! क्लासेन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा गेंद को हवा में मार बैठे, मगर मिड ऑन से पीछे जाते हुए प्रिंगल के हाथों से कैच फिसल गया। अब देखना होगा रोहित इसका फायदा कैसे उठाते हैं।

12:53 PM: SIX! तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पुल शॉट लगाते हुए रोहित शर्मा ने स्क्वॉयर लेग की दिशा में पारी का पहला छक्का लगाया। यह भारतीय पारी का भी पहला छक्का है। रोहित इसी के साथ 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

12:51 PM: वैन मीकेरेन की 5वीं गेंद पर LBW आउट कर केएल राहुल लौटे पवेलियन, इस बार बनाए 9 रन। केएल राहुल लगातार दूसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए हैं। अब मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा का साथ देने विराट कोहली उतरे हैं।

12:47 PM: टिम प्रिंगल ने दूसरे ओवर से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मात्र दो ही रन खर्च किए। तीसरा ओवर वैन मीकेरेन डालेंगे।

12:43 PM: केएल राहुल ने चौके के साथ अपना खाता खोला है। क्लासेन की तीसरी ओवरपिच गेंद का फायदा उठाते हुए राहुल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाया।

12:40 PM: रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है।

12:35 PM: राष्ट्रगान के लिए भारत और नीदरलैंड्स की टीमें मैदान पर उतर चुकी है।