Breaking News

DHANTERAS 2021: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, देती है दुर्भाग्‍य को बुलावा

कार्तिक महीना (Kartik Month 2021) की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही दीपावली (Deepawali) की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। घर में साफ-सफाई करने के साथ-साथ खरीददारी (Shopping) भी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ ही धनतेरस (Dhanteras 2021) पर की जाने वाली खरीदारी को लेकर भी लोग प्लान बना रहे हैं। ऐसे में यह जान लें कि धनतेरस पर क्‍या खरीदना शुभ होता है और किन चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। इस वर्ष 2 नवंबर 2021 को धनतेरस मनाया जाएगा।

धनतेरस की खरीदारी लाती है बरकत

Dhanteras shopping brings prosperity धनतेरस (Dhanteras 2021) का दिन धन-समृद्धि लाता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है और इस दिन खरीदी गईं चीजें शुभ फल देती हैं। इस दिन मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिए कुछ खास चीजें खरीदने की परंपरा चली आ रही है। अगर इस दिन ये चीजें खरीदी जाएं तो पूरे साल पैसे की तंगी नहीं होती है। इन चीजों में अहम है चांदी या पीतल के बर्तन।

कुबेर यंत्र और श्रीयंत्र

Kuber Yantra and Shree Yantraधनतेरस पर कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर या दुकान की तिजोरी में रखने से हमेशा पैसा बरसता है।

लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

Statue or coin of Lakshmi-Ganesh jiइसके साथ ही धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। संभव न हो तो लक्ष्‍मी-गणेश की तस्वीर वाला चांदी या सोने का सिक्‍का खरीद लें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

धनिए के बीज

coriander seedsधनतेरस पर धनिए के बीज खरीदना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे पूरे साल धन बना रहता है। पूजा में प्रयोग किए गए धनिए के बीजों को तिजोरी में रखना भी बेहद शुभ होता है।

झाड़ू खरीदना

buy a broomधनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू पैसे की तंगी, बीमारियों को समाप्त करती है और धन-संपत्ति घर में लाती है।

न खरीदें ये चीजें

do not buy these thingsधनतेरस पर लोहे की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करना दुर्भाग्‍य को बुलावा देना माना जाता है क्‍योंकि लोहा शनि से संबंधित है। साथ ही धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बनी चीजें भी न खरीदें, इससे घर में गरीबी आती है।