Breaking News

देवबंद : पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने गांव मानकी एवं हाशिमपुरा में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों से की वार्ता

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो) सपा नेत्री एवं देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने कहा कि आज आमजन समस्याओं से त्रस्त है, सरकार के प्रतिनिधि अपनी मस्ती में मस्त है और सत्ता के नशे में चूर है। श्रीमती पुण्डीर मानकी व हाशिमपुरा गांव मे जन चौपाल लगाकर लोगों से रूबरू होकर जनता की समस्याएं सुन थी। उन्होंने कहा की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार रहे।
2022 के चुनाव में जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता लक्ष्य 2022 के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से अब ऊब चुकी है और विकल्प के रूप में अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा सपा कार्यकर्ता जन समस्याओं के समाधान के लिए सँघर्ष कर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य करे। इस अवसर सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकन्दर अली,जयप्रकाश पाल, सुधीर चौहान, ओमबीर कश्यप, बृजपाल सैनी, फारुख अली, लच्छीराम कश्यप, कल्लू गौड़,  हाजी इदरीश, भूरा गौड़, आसिफ मुखिया, शाहीन बेगम सहित आदि लोग मौजूद रहे।