Breaking News

bjp को फिर लगा बड़ा झटका -विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने छोड़ा साथ , विधानसभा चुनाव से पहले मची भगदड़

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में भागमभाग की स्थिति तेज हो गयी है। इस कई ऐसे भी विधायक हैं जो दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पाले से टूटकर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट को अलविदा किया। स्वामी प्रसाद के बाद उनके समर्थक विधायकों की बीजेपी विधायक से बाहर होते जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी के विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। लखीमपुर खीरी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और किसानों के खिलाफ हिंसा के कारण चर्चा में रहा। यहां किसानों को जीप से रौंद दिया गया था जिसमें चार किसान की मौत हो गयी। किसानों की मौत के बाद भड़की हिंसा में एक पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गयी। लखीमपुरी खीरी की भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी सपा में शामिल होने वालों की कतार में शामिल बताए जा रहे अवस्थी सपा नेता व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं।

आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे पर मंचा हड़कम्प

भाजपा के विधायक और आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे से हड़कंच मच गया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन कराने वाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है! ज्ञात हो कि अब तक भाजपा के 3 मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वालों में स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चैहान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

डॉ धर्म सिंह सैनी 2002 में सरसावा सीट से बसपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2007 में दोबारा सरसावा से बसपा के टिकट पर विधायक बने और बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री (बेसिक शिक्षा मंत्री) रहे। इसके बाद 2012 में तीसरी बार बसपा के टिकट पर ही नकुड़ से विधायक बने और लोक लेखा समिति के चेयरमैन रहे। 2017 में उन्होंने भाजपा में का दामन थाम लिया और नकुड़ से विधायक बने।

भाजपा छोड़ने वाले विधायक

1. स्वामी प्रसाद मौर्य
2. भगवती सागर
3. रोशनलाल वर्मा
4. विनय शाक्य
5.अवतार सिंह भाड़ाना
6.दारा सिंह चैहान
7.बृजेश प्रजापति
8.मुकेश वर्मा
9.राकेश राठौर
10.जय चैबे
11.माधुरी वर्मा
12.आर के शर्मा
13. बाला प्रसाद अवस्थी
14.डॉ धर्म सिंह सैनी