Breaking News

हरियाणा: मुख्य सूचना आयुक्त व चार सूचना आयुक्त आज लेंगे शपथ

हरियाणा सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को नियुक्त किया है। इससे पहले सरकार ने रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी अमरजीत सिंह, कर्मवीर सैनी, नीता खेड़ा, संजय मदान, प्रियंका धूपड़ को राज्य सूचना आयुक्त बनाया था।

हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त और चार सूचना आयुक्तों को आज शपथ दिलाई जाएगी। पांचवीं सूचना आयुक्त प्रियंका धूपड़ के शपथ लेने पर संदेह है। सूत्रों के अनुसार उन्हें अभी तक शपथ ग्रहण समारोह में आने की सूचना नहीं दी गई है। वह भिवानी के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ की बेटी हैं और बाल कल्याण समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।

जब वह बाल कल्याण समिति की सदस्य थीं तो उस दौरान उन पर दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग से गलत व्यवहार के आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने पर उन्हें बाल कल्याण समिति से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं, पैसे के लेन देन के एक अन्य मामले में उन्हें भिवानी बार एसोसिएशन ने डी-बार भी कर दिया था।