Breaking News

महाराष्ट्र : MNS और शिवसेना की 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राज ठाकरे के बेटे अमित के खिलाफ शिंदे ने सदानंद को उतारा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra Assembly Election) के लिए 45 उम्मीदवारों (Candidates) की पहली लिस्ट जारी की है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray) को मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, एमएनएस ने अपने प्रवक्ता और पूर्व निगम पार्षद संदीप देशपांडे को वर्ली क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। संदीप देशपांडे का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से होने की संभावना है।

एमएनएस ने मंगलवार की शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। वर्तमान विधानसभा में एमएनएस के एकमात्र विधायक प्रमोद पाटिल को ठाणे जिले की कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है।

राज ठाकरे ने सोमवार को विधानसभा चुनावों के लिए ठाणे और कल्याण ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों से अविनाश जाधव और राजू पाटिल के नामों की औपचारिक घोषणा की थी। उन्होंने ठाणे जिले के कल्याण शिलफाटा रोड पर चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

राज ठाकरे ने कहा, “मैं 24 अक्टूबर को जाधव और पाटिल के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया की देखरेख करूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि एमएनएस ने सत्तारूढ़ या विपक्षी गठबंधन में शामिल हुए बिना अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि MNS ने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में एक-एक सीट जीती थी।

यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

माहिम: अमित राज ठाकरे
कल्याण ग्रामीण: प्रमोद (राजू) पाटिल
भांडुप पश्चिम: शिरीष सावंत
वर्ली: संदीप देशपांडे
ठाणे शहर: अविनाश जाधव
मुरबाड: संगीता चंगेवंकर
कोथरुड: किशोर शिंदे
हडपसर: साईनाथ बाबर
खडकवासला: मयूरेश वंजाल
मगाठाणे: नयन कदम
बोरीवली: कुणाल मैनकर
दहिसर: राजेश येरुंकर
दिंडोशी: भास्कर परब
वर्सोवा: संदेश देसाई
कांदिवली पूर्व: महेश फरकासे
गोरेगांव: वीरेंद्र जाधव
चारकोप: दिनेश साल्वी
जोगेश्वरी पूर्व: भालचंद्र अंबुरे
विक्रोली: विश्वजीत ढोलम
घाटकोपर पश्चिम: गणेश चुक्कल
घाटकोपर पूर्णा: संदीप कुलथे
चेंबूर: मौली थोरवे
चांदीवली: महेंद्र भानुशाली
मानखुर्द शिवाजीनगर: जगदीश खांडेकर
ऐरोली: नीलेश बनखेले
बेलापुर: गजानन काले
मुंब्रा कलवा: सुशांत सूर्या राव
नालासोपारा: विनोद मोरे
भिवंडी पश्चिम: मनोज गुलवी
मीरा भाईंदर: संदीप राणे
शाहपुर: हरिश्चंद्र खांडवी
गुहागर: प्रमोद गांधी
कर्जत जामखेड: रवींद्र कोठारी
आष्टी: कैलास दरेकर
वराई: मयूरी म्हस्के
औसा: शिवकुमार नगराले
जलगांव शहर: अनुज पाटिल
वरोरा: प्रवीण सूर
सोलापुर दक्षिण: महादेव कोगनुरे
कागल: रोहन निर्मल
तासगांव कवथे महाकाल: वैभव कुलकर्णी
श्रीगोंडा: संजय शेलके
हिंगणा: विजयराम किंकर
नागपुर दक्षिण: आदित्य दुरोगकर
सोलापुर शहर उत्तर: परशुराम इंगले

महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, एकनाथ शिंदे यहां से भरेंगे हुंकार

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में कोपरी-पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी 45 सीटों के लिए अपनी सूची जारी की थी। राज ठाकरे के बेटे अमित के खिलाफ शिंदे ने सदानंद शंकर को माहिम सीट से उतारा है।

शिवसेना ने लगभग उन सभी विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जिन्होंने जून 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करते समय शिंदे का समर्थन किया था।

शिंदे ठाणे शहर से सटे कोपरी-पाचपाखाडी से फिर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जलगांव ग्रामीण, सावंतवाड़ी, सिल्लोड और पाटन से क्रमश: गुलाबराव पाटिल, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार और शंभुराज देसाई को मैदान में उतारा है।

एक अन्य कैबिनेट सदस्य दादा भुसे नासिक जिले के मालेगांव आउटर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री उदय सामंत और तानाजी सावंत को क्रमशः रत्नागिरी और परांदा से मैदान में उतारा गया है। एक अन्य प्रमुख नेता सदा सर्वणकर मुंबई के माहिम से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने कई विधायकों के रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है। राजापुर से मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत को टिकट दिया गया है। दिवंगत विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर सांगली जिले के खानपुर से चुनाव लड़ेंगे।

मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के लोकसभा सदस्य रवींद्र वाईकर की पत्नी मनीषा वाईकर को जोगेश्वरी (पूर्व) से मैदान में उतारा गया है, जबकि शिवसेना नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल अमरावती जिले के दरियापुर से चुनाव लड़ेंगे।

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के लोकसभा सदस्य संदीपन भुमरे के बेटे विलास भुमरे पैठन से चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही शिवसेना अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उसकी सहयोगी भाजपा ने पिछले रविवार को 99 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

सत्तारूढ़ महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव के लिए अभी तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है। इसमें भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।