Breaking News

इस तरह से बहुत आसानी से बना सकते हैं पुदीने की चटनी

अगर आप खाने के साथ चटनी के शौकीन हैं तो आप बना सकते हैं पुदीना की चटनी। वैसे पुदीने की चटनी एक लोकप्रिय चटनी हैं। जी हाँ और स्टाटर्स और स्नैक के साथ सबसे ज्यादा इसी चटनी को परोसा जाता है। आपको बता दें कि पुदीने की चटनी उत्तर भारत में खूब चाव से खाई जाती है। यह दाल चावल, पुलाव या खिचड़ी के साथ बेहतरीन होती है। तो हम आपको बताते हैं कैसे बनाना है पुदीना की चटनी।

पुदीने की चटनी की सामग्री-

(मुलायम डंडियों के साथ)-  100 ग्राम पुदीना
1 कप प्याज़
टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून जीरा रोस्टेड
स्वादानुसार नमक
2 टेबल स्पून हरी मिर्च
टुकड़ों में कटा हुआ
2 टी स्पून चीनी
1/4 कप दही, फेंटा हुआ

पुदीने की चटनी बनाने की वि​धि- पुदीने की डंडियों को पुदीने के साथ काट लें। अब दही के अलावा सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पीस लें। इसके बाद पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। फिर इसमें दही मिलाएं। सर्व करें।