Breaking News

9.6689 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 19.148 लाख रूपए पैनाल्टी वसूली गई :जिलाधिकारी अखिलेश सिंह

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर। जनपद के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के 247 वार्डों में खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण अभियान के अन्तर्गत 9.6679 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर जुर्माने के रूप में 19.148 लाख रूपए वसूले गये। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम सहारनपुर के द्वारा 6.464 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर पेनाल्टी के रूप में 9.394 लाख रूपए वसूले गये।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद देवबन्द के द्वारा 1.96 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर 1.7135 लाख रूपए, नगर पालिका परिषद, नकुड़ के द्वारा .0888 टन से  91 हजार रूपए वसूले गये। नगर पालिका परिषद, सरसावा के द्वारा .138 टन से 86 हजार 500 रूपए वसूले गये, नगर पालिका परिषद, गंगोह के द्वारा .1418 टन से  78 हजार रूपए की पैनाल्टी वसूली गयी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत, नानौता में .1104 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 96 हजार 900 रूपए पैनाल्टी के रूप में वसूले गये, नगर पंचायत, रामपुर मनिहारान में .301 टन से 1.47500 रूपए, नगर पंचायत, अम्बेहटा में .0617 टन से 42 हजार 100 रूपए, नगर पंचायत, तीतरो में .0732 टन से 72 हजार रूपए, नगर पंचायत, सुल्तानपुर चिलकाना में .145 टन से 88 हजार 500 रूपए, तथा नगर पंचायत, बेहट में .185 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1.01550 लाख रूपए वसूले गए है। उन्होंने बताया कि जनपद में 9.6689 टन जब्त की गयी प्रतिबंधित प्लास्टिक में से 7.6472 टन का निस्तारण किया गया है।
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने की कार्यवाही में और अधिक तेजी लाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी और अधिक तेजी लाई जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएं।