Breaking News

5 जून को लगने जा रहा है चंद्रग्रहण, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

5 जून 2020 को चंद्र ग्रहण होने जा रहा है | ये चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा | खगोलविदों के अनुसार ये विश्व के कई देशो के साथ साथ भारत में भी दिखाई देगा | जानकारी के लिए बता दे इस ग्रहण की शुरुआत 5 जून को रात 11:15 पर आरम्भ होगा और 2:34 पर समाप्त होगा | ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस ग्रहण का प्रभाव राशियों पर भी पड़ने वाला है | तो आइये जानते है, इस चंद्रग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा |

मेष:- कोई पारिवारिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है, मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है |
वृष:- व्यापार और दाम्पत्य जीवन में परेशानी आने की संभावना है, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है |
मिथुन:- आप आर्थिक समस्या में पड़ सकते है, आप वाद विवाद से दूरी बनाकर रखे |
कर्क:- आपको संतान पक्ष से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग सावधान रहे |
सिंह:- घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, आपको ध्यान देने की जरूरत है |
कन्या:- व्यापार में साझेदारी में कोई भी निर्णय सोच समझकर ले | परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखे |
तुला:- आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी उठानी पड़ सकती है, स्वास्थ्य गिर सकता है |
वृश्चिक:- आप मानसिक तनाव से घिर सकते है | आध्यात्म की ओर आप आकर्षित होंगे |
धनु:- आपको नकारात्मक विचारो से दूर रहे, आपको बड़े फैसले लेने पड़ सकते है |
मकर:- आपको आर्थिक होने की सम्भावना है, साथ ही जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है |
कुम्भ:- परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है,शत्रुओ से दूरी बनाकर रखे |
मीन:- आप इस दौरान वाहन सावधानी से चलाये, बच्चो की जिद पूरी करने वाले है |