Breaking News

दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलते है 800 के 6 गोलगप्पे, वाइन से भी ज्यादा मंहगा होता है पानी

अगर आप दिल और जुबान के चटकारों से भारतीय हैं तो यह बात पक्की है कि आपको चटपटा खाना काफी पसंद होगा। भारत में लोगों को खास तौर पर महिलाओं को गोलगप्पे बेहद पसंद होते हैं। हर राज्य में अलग-अलग तरह के गोलगप्पे मिलते हैं। वह इन्हें अलग अलग नाम से जाना भी जाता है। कहीं गोलगप्पे, कहीं पुचका, तो कहीं बताशा के नाम से जाने जाते हैं।

सड़कों के किनारे बात इनकी बिक्री की करें तो हर जगह यह 10 रूपये के के पांच या छह मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के एक इंडियन रेस्टोरेंट में 800 रूपये के सिर्फ 6 गोलगप्पे सर्व किए जाते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या खास है इन गोलगप्पों में…तो आइए आपको बताते हैं।

दरअसल यह गोलगप्पे दिल्ली के लोधी लोधी रोड में मौजूद एक इंडियन एसेंट रेस्टोरेंट्स में सर्व किए जाते हैं। यह रेस्टोरेंट्स गोलगप्पे की वजह से ही काफी चर्चाओं में रहा है। यहां आपको 800 रूपये में छह गोल गप्पे खाने के लिए दिए जाते हैं।

interesting-story-for-food-lover-delhi-restaurants-serves-6-golgappa-for-8-hundred-rupees

ऐसे में अगर आप इन छह अलग-अलग फ्लेवर के गोलगप्पे को टेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब से 800 रुपए ढीले करने पड़ेंगे। बता दे इन स्पेशल गोलगप्पों को मैन्यू में ऐड करने का आईडिया मशहूर शैफ मनीष मल्होत्रा का था। उनका कहना है कि कुछ लोग हाइजीन के डर से बाहर गोलगप्पे खाने से काफी डरते हैं ऐसे में वह इस रेस्टोरेंट में आकर बेफिक्र होकर गोलगप्पे का लुत्फ उठा सकते हैं।

interesting-story-for-food-lover-delhi-restaurants-serves-6-golgappa-for-8-hundred-rupees

मनीष मल्होत्रा ने  खासियत का जिक्र करते हुए बताया कि 800 रूपये में प्लेट में इन गोलगप्पे के 6 अलग-अलग तरह के फ्लेवर दिए जाते हैं। इसमें सबसे पहला फ्लेवर पुदीना होता है यह हल्का हल्का मीठा होता है और इसमें सोंठ मिलाई जाती है।

इसका दूसरा फ्लेवर इमली के साथ सर्व किया जाता है। आलू के मसाले के साथ इसमें इमली का पानी का टेस्ट काफी अच्छा लगता है।तीसरा फ्लेवर है पाइनएप्पल फ्लेवर के टेस्ट का होता है, जिसे गोलगप्पे में शामिल किया गया है। यह हल्का मीठा होता है और इसमें आम के पन्ना का टेस्ट आता है।

interesting-story-for-food-lover-delhi-restaurants-serves-6-golgappa-for-8-hundred-rupees

इसका चौथा फ्लेवर है अनार के पानी…अनार के जूस के साथ गोलगप्पे को सर्व किया जाता है। यह काफी मीठा होता है।

interesting-story-for-food-lover-delhi-restaurants-serves-6-golgappa-for-8-hundred-rupees

इसका पांचवा फ्लेवर है दही और लहसुन को मिलाकर सर्व किया जाता है और इसका आखिरी फ्लेवर होता है टमाटर के पानी के साथ सर्व किया जाता है जोकि खट्टा होता है।