Breaking News

‘36% अत्यंत पिछड़ा, 27% पिछड़ा वर्ग…’, बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जयंती के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी।

बिहार सरकार की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वह मुख्य सचिव के प्रभार में हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52 फीसदी, भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी, ब्रहाणों की आबादी 3.66 फीसदी, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी और राजपूत की आबादी 3.45 फीसदी है।

Image

जानिए बिहार में किस जाति के कितने लोग 

  • पिछड़ा वर्ग -27.12 प्रतिशत
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग -36.01 प्रतिशत
  • अनारक्षित -15.52 प्रतिशत
  • ब्राह्मण -3.65 प्रतिशत
  • कुर्मी -2.87 प्रतिशत
  • यादव -14.26 प्रतिशत
  • बनिया-2.3 प्रतिशत
  • धोबी-0.8 प्रतिशत
  • चंद्रवंशी-1.04 प्रतिशत
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग सबसे अधिक -36.01
  • पिछड़ा वर्ग -27.12
  • अनुसूचित जाति -19.65
  • अनुसूचित जनजाति -1.68
  • मुस्लिम -17.70
  • हिन्दू -81.99