Breaking News

सहारनपुर जनपद में 15 नए कोरोना पाॅजिटिव केस आए सामने,मचा हडकंप

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर/देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। सहारनपुर जनपद में गुरूवार को 15 नए कोरोना पाॅजिटिव केस निकलने से हडकंप मचा रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को जो 15 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए है उनमें देवबंद के चार,रामपुर मनिहारान के चार और सहारनपुर शहर के सात कोरोना
 पाजिटिव केस शामिल है। देवबंद क्षेत्र में चार कोरोना पाजिटिव केस तो गुरूवार को सामने आए और एक केस बुधवार शाम को मिला था।
क्षेत्र में पांच केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर के लोगों में जबरदस्त हडकंप मचा गया। पॉजीटिव मिले पांच केसों में से दो नगर के व्यापारी, एक महिला, एक विदेश से लौटा युवक व एक पूर्व में पॉजिटिव आया पल्लेदार का पिता शामिल है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आज संक्रमित आए सभी लोगो को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराते हुए उनके परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। देवबंद सीएचसी अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित निकली टीचर कालोनी निवासी महिला गुडगांव से लौटी थी। तबियत खराब होने पर वह देवबंद के प्रमुख चिकित्सक  डा. डी.के.जैन के अस्पताल में तीन दिन तक भर्ती रही। उसका ईलाज अब मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में चल रहा है।
नेचगलढ निवासी किरयाना व्यापारी को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। जिस पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। जो पाजिटिव आई है। डाक्टर इंद्राज ने बताया कि शिव चौक निवासी सर्राफा व्यापारी मुजफ्फरनगर में ईलाज के लिए गये थे जहां पर चिकित्सक ने उन्हें कोरोना जांच कराने के लिए बोला था। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उन्होने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव निकले गांव सैनपुर निवासी पल्लेदार के पिता की रिपोर्ट भी आज कोरोना पॉजिटिव आई है। वही, बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में नगर के मजनू वाला रोड निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है, युवक विदेश में एमबीबीएस की पढाई कर रहा था और अपने घर वापिस लौटा था। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में चार लोगो की रिपोर्ट भी आज कोरोना पॉज़िटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड सेंटर भेजा जाएगा और मौहल्ले में रैंडम सैम्पल कराया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने क्षेत्र के लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने,मास्क लगाने और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने का आहवान किया। इसके अलावा सात केस सहारनपुर नगर के बताए जा रहे है। जिसमें छह थाना मंडी क्षेत्र के और एक चंदरनगर कोर्ट रोड सहारनपुर का शामिल है। सहारनपुर जनपद में अब फिर से कोरोना पाॅजिटिव केसों का आंकडा लगातार तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव केसो की संख्या 424 के करीब पहुंच गई है। जबकि इनमें से 345 के करीब लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब यहां एक्टिव केस की संख्या 79 के करीब रह गई है।