Breaking News

हिल गया पूरा शहर: महिला ने 139 लोगों पर लगाया बलात्कार करने का आरोप…42 पेज की FIR दर्ज

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने 139 लोगों पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जीवन में अलग-अलग घटनाओं में कुल 139 लोगों ने अनगिनत बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है।

हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेज की एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 42 पेजों में उन 139 लोगों की डीटेल है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

पति ने भी नहीं दिया साथ
पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा राजनीति, स्टूडेंट लीडर, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की गई। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ।

कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार
महिला के अनुसार वह बीते कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की जरूरी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।