Breaking News

हिरासत में लिए जाने पर भड़कीं पुष्पम प्रिया, नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली- God bless U

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में छाई पुष्पम प्रिया अब एक मर्तबा फिर से सुर्खियों के बाजार में छा गईं हैं। इस बार उन्होंने सीधा प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। पुष्पम के इरादे उनके ट्वीट से साफ झलक रहे हैं कि वे सुशासन बाबू को सबक सिखाकर ही दम लेंगी, तो चलिए अब ज्यादा समय जाया न करते हुए सीधा मुद्दे की बात पर आते हैं, तो यहां पर हम आपको बताते चले कि दरअसल  हुआ यूं था कि  द प्लूरल्स पार्टी (The Plurals Party) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को बिना इजाजत के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के आरोप में पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे लोग  
यहां पर हम आपको बताते चले कि पुष्पम की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। इस दौरान चर्चा-परिचर्चा के साथ गहमागहमी का दौर भी अपने चरम पर दिखा। आखिरकार, देर रात पुलिस ने पुष्पम प्रिया को रिहा कर दिया, मगर इस रिहाई की खुशी पुष्पम के चेहरेे पर तनिक भी न दिखी।  उनके चेहरे पर उदासी के साथ प्रतिशोध का कहर भी अपने चरम  पर पहुंचने पर आतुर नजर आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपने इरादे भी अपने ट्वीट के माध्यम से साफ कर दिए हैं।

क्या कहा उन्होंने अपने ट्वीट में 
पुष्पम प्रिया चौधरी ने हिरासत से रिहा होने के बाद ट्वीट कर सीधा नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ कह दिया है कि पिछले पाच घंटों तक आपने पुलिस-प्रशासन की मदद से मुझे हरेश किया है। इस दिन को याद रखिएगा नीतीश कुमार। may God bless you।

क्या कहते हैं पुलिसकर्मी 
वहीं, इस पूरेे मामले को लेकर पुलिसकर्मियों का भी कहना है कि पुष्पम प्रिया ने बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में  घुसने का प्रयास किया, जिसके  उपरांत उन्हें हिरासत में लिया गया। कानून-व्यवस्था एएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के बाद  उन्हें रोक दिया गया था, मगर रोकने के बावजूद भी  वे अपने समर्थकों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रही थी।  उन्हें कोतवाली थाने ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।