Breaking News

स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं सोंठ, जानिए फायदे

मौसम चाहे बारिश का हो या ठंडी का, साथ आने वाली बीमारियां हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकती हैं। ऐसे में सोंठ एक ऐसा रामबाण घरेलू उपाय हैं जो आपको ना सिर्फ बीमारियों से बचाएगा बल्कि आपकी कई मौजूदा समस्याओं को भी दूर करने की पवर रखता हैं।

तो आइए हम आपको बता दें कि सोंठ और कुछ नहीं बल्कि सुखा हुआ अदरक हैं। सभी के घर में इस्तेमाल होने वाला यह इंग्रीडिएंट अपने मेडिसिनल गुणों के लिए काफी मशहूर हैं। तो आइए जानते हैं सोंठ के टॉप 5 फायदे।

सोंठ पाचन क्रिया के लिए हैं लाभदायक (Dry Ginger Aids Digestion): अक्सर बाहर का खाना खाने से या पेट साफ ना होने के कारण हमारे शरीर की पाचन क्रिया बिगड़ जाती हैं। कहा जाता हैं की अगर आप खाने से पहले रोजाना केवल 1-2 gm सोंठ का पाउडर लेंगे तो आप अपनी पाचन क्रिया को मजबूत कर सकते हैं। यही नहीं सोंठ से आपको पेट दर्द से भी राहत मिलेगा।

सोंठ वजन घटाने में करे मदद (Dry Ginger Promotes Weight Loss) : अगर आप अपने वजन या बेली फैट से परेशान हैं तो हम आपको बता दे कि सोंठ आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ साथ यह हमारे एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता हैं। तो आप रोज सुबह 1/4 चम्मच पानी में 1 चुटकी सोंठ मिक्स करें और पी जाएं।
सोंठ मेंस्ट्रुअल पैन से आराम देता हैं