Breaking News

स्टेडियम में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी अनुष्का शर्मा, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों दुबई में मौजूद हैं। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी पीरियड में भी पति विराट कोहली की टीम आसीबी की सपोर्ट करने दुबई पहुंची है। यहां से अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें एक्ट्रेस पति विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करते हुए नजर आई। लेकिन अब सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है। जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा काफी ज्यादा क्यूट लग रही है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है।

दरअसल इस वायरल तस्वीर में अनुष्का शर्मा क्रिकेट मैदान के दर्शकों की लाइन में खड़ी है। यहां पर अनुष्का ने रेड ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉट करती नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रही है। जिस वजह से फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रही है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। तमाम फैंस अनुष्का की क्यूटनेस पर जमकर रिएक्शन दे रहे है। हर कोई उनकी प्यारी-सी मुस्कान की तारीफ कर रहा है। बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का शर्मा ने अपनी कई ऐसी तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई है।

 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार अनुष्का शर्मा फिल्म ‘जीरों’ में नजर आई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आई थीं। हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अनुष्का शर्मा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। लेकिन माना जा रहा है कि प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट्स को हाथ लगा सकती है। वह कई नई फिल्म साइन कर सकती है।