Breaking News

सेहत के लिए बेहद उपयोगी है औषधीय गुणों से भरपूर आंवला, जानिए इसके चमत्कारिक फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला (Amla) सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। आंवले का इस्तेमाल आप कच्चा, मुरब्बा बना कर या फिर जूस के रूप में कर सकते हैं। आंवले का जूस इम्यूनिटी को बूस्ट करता है साथ कई बीमारियों का उपचार भी करता है। आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। यदि नियमित रूप से कच्चा आंवला का सेवन करें तो ओरल हेल्थ ठीक रहती है, इसके सेवन से मसूड़े मजबूत होते है और सांस की बदबू दूर होती है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखकर, रेडनेस को कम करता है साथ ही क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी मदद करता। आइए जानते हैं कि आंवले का जूस पीने के कौन-कौन से फायदे है।

आंखों के लिए फायदेमंद है आंवले का जूस:
आंवला (Amla) में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आंवले का जूस आंखों में जलन की समस्या में भी राहत दिलाता है। इसके लिए बस रोजाना आंवले के जूस कोपीना होगा।

शुगर के मरीजों के लिए असरदार है:
डायबिटीज पेशेंट के लिए आंवले (Amla) का सेवन बेहद असरदार हैं। ये खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से आपको फायदा होगा।

पीरियड में होने वाली परेशानी दूर करता है:
पीरियड्स से संबंधित हर तरह की समस्या का समाधान करता है आंवला। जल्दी-जल्दी पीरियड्स आना, पेट में दर्द होने जैसी सभी तरह की तकलीफों में आंवले (Amla) का जूस फायदेमंद होता है।

चर्बी कम करता है आंवला:
आंवला (Amla) चर्बी को कम करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस लेने से वजन कम किया जा सकता है। ये शरीर को डीटॉक्स करता है और विषैले पदार्थ बाहर निकालता है।

एजिंग प्रोसेस को कम करता है:
आंवला Amla() त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है, साथ ही एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है। कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन, त्वचा में पाए जाने वाला एक ऐसा प्रोटीन है जो टिशू जोड़ने में मदद करता है।

पेट की समस्याओं का उपचार करता है:
आंवला जूस पेट से जुड़ी समस्याओं को खत्म करता है। ये जूस कब्ज और अपच में राहत देता है।