Breaking News

सहारनपुर: मानव कल्याण मंच महिला मंडल विंग द्वारा 63 निर्धन व जरूरतमंद लोगों को चश्मे वितरित किए गए

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। देवबंद नगर की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था मानव कल्याण मंच महिला मंडल विंग द्वारा श्री रामकृष्ण योगाआश्रम इंटर कालेज रेलवे रोड, देवबंद पर आयोजित कार्यक्रम में 63 निर्धन व जरूरतमंद लोगों को चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मति शशि गुगलानी ने कहा कि आज भी गांव व शहरों की निर्धन आबादी में  अधिकतर लोग आंखों की कमजोरी को कोई शारीरिक अक्षमता नहीं समझते हैं और धीरे-धीरे अपनी आंखें खराब करते रहते हैं तथा मंच ने निर्धनों की आंखों का परीक्षण कराकर उनको चश्मे प्रदान कर एक सच्ची नर सेवा नारायण सेवा का  सराहनीय कार्य किया है।
मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि निर्धन व अक्षम व्यक्तियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है तथा हमने प्रण लिया है कि हम लगातार नर सेवा को ही नारायण सेवा समझकर निर्धनों की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम की अतिथि श्रीमती रोजी कौर ने मानव कल्याण मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को ईश्वर की सच्ची सेवा बताया।
कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा जैन ने कहा कि दृष्टिहीन व्यक्ति को चश्मा देना अंधे को लाठी देने के समान है और चश्मा देने के बाद वह व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या आसानी से कर सकता है। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमति रितु सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि समाज में असहाय निर्धन व्यक्ति की सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है। कार्यक्रम में श्रीमती ममता वर्मा ने कविता के माध्यम से मंच के सेवा कार्यो को अतुलनीय बताया। अतिथि श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि मानव कल्याण मंच बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों की सेवा कर रहा है। मंच की महिला मंडल महासचिव श्रीमती पूजा छाबड़ा ने कहा कि मंच की महिला मंडल आगे भी इसी प्रकार से लगातार सेवा कार्य करता रहेगी। कार्यक्रम संचालन राजीव शर्मा ने किया। मानव कल्याण मंच द्वारा श्री रामकृष्ण इंटर कालेज का व अध्यापिका श्रीमती अनीता बंसल का सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अलका गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीनू शर्मा, पूनम कौशिक, शुभलेश शर्मा, पूनम भटनागर, सुरभि अग्रवाल,अंजलि त्यागी,प्रमोद मित्तल , उपाध्यक्ष राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप, राजकुमार जाटव, अमित गर्ग, जितेंद्र कश्यप, यश बंसल, चंद्र प्रकाश गाबा, ओमबीर सिंह, शलभ अग्रवाल, संजीव सिंघल आदि उपस्थित रहे।